Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana 2025: बेटियों की शादी में अब मिलेगी ₹71,000 की मदद! आवेदन शुरू

हरियाणा सरकार ने बेटियों की शादी में आर्थिक मदद देने के लिए एक बहुत ही अच्छी योजना शुरू की है, जिसका नाम है Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेटी की शादी के लिए कुल ₹71,000 की राशि दी जाती है।

ये योजना उन परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिनकी कमाई बहुत कम है और जिन्हें बेटी की शादी के लिए पैसे जुटाने में परेशानी होती है। इस लेख के अंतर्गत हम आपको Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana के बारें में सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगें।


Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana 2025

Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana हरियाणा सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसमें उन परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता दी जाती है जो गरीब, कमजोर वर्ग, Scheduled Caste (SC), Backward Class (BC) या EWS (Economically Weaker Section) में आते हैं।

इस योजना के तहत शादी से पहले ₹5,000 और शादी के बाद ₹66,000 दिए जाते हैं। यानी कुल ₹71,000 की सहायता। ये मदद सीधे लड़की के बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बेटी सिर्फ पैसों की कमी के कारण शादी से वंचित न रहे और बाल विवाह को भी रोका जा सके।


किसे मिलेगा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का फायदा? (Eligibility)

इस योजना का लाभ हर किसी को नहीं मिलता। इसके लिए कुछ जरूरी बातें हैं:

  1. लड़की हरियाणा की रहने वाली होनी चाहिए।

  2. लड़की की उम्र शादी के समय 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।

  3. परिवार की सालाना आय ₹1,80,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

  4. परिवार BPL, EWS, SC या BC वर्ग में आता हो।

  5. लड़की इन में से कोई हो सकती है:

    • अनाथ

    • तलाकशुदा या विधवा महिला की बेटी

    • विकलांग व्यक्ति की बेटी

    • निराश्रित महिला की बेटी

अगर आप ऊपर दी गई किसी भी कैटेगरी में आते हैं, तो आप Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana apply online कर सकते हैं।


मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना में कितने पैसे मिलते हैं और कैसे?

इस योजना में सरकार की तरफ से कुल ₹71,000 दिए जाते हैं। इसमें:

  • ₹5,000 रजिस्ट्रेशन के बाद जल्दी मिलते हैं।

  • ₹66,000 लड़की की शादी के बाद मिलते हैं।

ये पैसा सीधे लड़की के bank account में भेजा जाता है, ताकि किसी और के हाथ में न जाए और उसका सही उपयोग हो।


Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

अब बात करते हैं कि इस योजना का फॉर्म कैसे भरें। यह प्रक्रिया online होती है और बहुत ही आसान है।

  1. सबसे पहले जाएं हरियाणा सरकार की समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर:
    🔗 hrysocialwelfare.gov.in

  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Registration” का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।

  3. अब आपको एक form मिलेगा जिसमें आपको अपनी जानकारी भरनी होगी जैसे:

    • लड़की का नाम

    • पता

    • शादी की तारीख

    • बैंक खाता नंबर

    • आधार नंबर

  4. अब आपको अपने जरूरी documents को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

  5. सबकुछ भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

  6. आपको एक आवेदन संख्या (Application ID) मिलेगी, जिसे आप सुरक्षित रखें।


मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana के लिए ये दस्तावेज़ जरूरी हैं:

  1. लड़की का Aadhaar Card

  2. परिवार की Income Certificate

  3. BPL/EWS/SC/BC प्रमाण पत्र

  4. शादी का पंजीकरण प्रमाण पत्र

  5. लड़की के बैंक अकाउंट की जानकारी

  6. अगर लड़की तलाकशुदा, अनाथ या विधवा की बेटी है तो उसका प्रमाण

  7. विकलांगता प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)

सभी दस्तावेज़ सही और साफ होने चाहिए ताकि आपका आवेदन रद्द न हो।


मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना फॉर्म भरने के बाद क्या करना है?

फॉर्म भरने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति यानी Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana application status वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए:

  1. वेबसाइट खोलें

  2. “Application Status” सेक्शन में जाएं

  3. अपनी Application ID या आधार नंबर डालें

  4. आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर आ जाएगी


अगर मदद चाहिए तो कहां जाएं?

अगर आपको आवेदन करने में कोई दिक्कत आती है या फॉर्म रिजेक्ट हो गया हो, तो आप इन जगहों से मदद ले सकते हैं:

  • अपने जिला समाज कल्याण कार्यालय जाएं

  • CSC (Common Service Center) में जाकर पूछें

  • समाज कल्याण विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें

Leave a Comment